कुण्डलपुर (विश्व परिवार) सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुण्डलपुर में जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर, आदिपुरुष , षट्कर्मों के प्रणेता भगवान श्री ऋषभदेव (आदिनाथ ) जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च 2026 चैत कृष्ण नवमी गुरुवार को हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान, श्री बड़े बाबा महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा । श्री जी का पालना झुलाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय भव्य महाआरती होगी।
कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।





