रायपुर (विश्व परिवार)। नन्द कुमार साहू वर्ष 1990 से 2020 तक लगातार 30 वर्षों तक हरदिहा साहू समाज के अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही सन् 1993 से 1997 तक भाजपा में मण्डल अध्यक्ष एवं जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व निभाया तथा वर्ष 2008 में विधायक निर्वाचित होने के पूर्व श्री साहू जी जिला पंचायत संदस्य रायपुर एवं सरपंच, ग्राम पंचायत बोरियाकला के पदों पर कार्य कर चुके हैं। 11 अप्रैल 2025 को नन्द कुमार साहू ने रायपुर विकास प्राधिकरण के छटवें अशासकीय अध्यक्ष के रूप में पद का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद से उन्होंने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में सक्रियता लाते हुए विकास कार्यो को गति देने पर जोर दिया है। उनके निर्देशन में अधोसंरचना विकास, नई आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। श्री साहू जी के राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव का भी उनके कार्यकाल में प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लिए आवास योजनाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए गये है। साथ ही विभिन्न लंबित परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढाई गई है। साथ ही शहर के मास्टर प्लान के
अनुरूप व्यवस्थित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे अनियोजित शहरी विस्तार पर नियंत्रण किया जा सके। आर.डी.ए. अध्यक्ष श्री साहू द्वारा दिये गये निर्देश के फलस्वरूप टिकरापारा योजना के पुराने 96 टिनामेंट्स का पुनर्निर्माण तथा कमल विहार जैसी नई नगर विकास योजनांए – लाभांडी, कचना में प्रारंभ किया जा रहा है। नन्द कुमार साहू के कार्यकाल में आम नागरिकों, विशेषकर मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को ध्यान में रखते हुए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है । साथ ही निम्न मध्यम एवं उच्च आय वर्गों को भूखण्ड एवं मकान तथा फ्लैट आबंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के प्रयास प्राधिकरण अध्यक्ष नन्द कुमार साहू के निर्देशानुसार किया जा रहा है ।
रायपुर विकास प्राधिकरण की लंबित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर उन्हे समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए है। श्री साहू जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उनकी अध्यक्षता में रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य जैसे :-
• आर. डी. ए. द्वारा विकसित योजनाएं नगर निगम रायपुर को हस्तांतरित करने हेतु प्रयास |
• योजनाओं में गंदेपानी की निकासी हेतु नालियों के निर्माण, साफ-सफाई एवं स्ट्रीट लाइट का स्थाई समाधान के प्रयास किया जा रहा है
प्राधिकरण अध्यक्ष श्री साहू जी द्वारा प्रथम बैठक में ही हितग्राहियों को सरचार्ज राशि में छूट प्रदाय किया गया। वर्तमान 31 मार्च 2026 तक सरचार्ज राशि में छूट प्रदाय किया जा रहा है। जिससे हजारो हितग्राहियों को लाभ हो रहा है।
कमल विहार में 26 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया । आर.डी.ए. की बोरियाखुर्द योजना में बने EWS मकानो में जो किराये पर या जबरन बेजा कब्जा कर रह रहें हैं उनको हटाया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रायपुर के समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं। नन्द कुमार साहू के कार्यकाल को विकासोन्मुख और जनहितकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है। तथा भविष्य में और अधिक विकास कार्यों की अपेक्षा उनसे की जा रही है ।
रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से प्राधिकरण अध्यक्ष नन्द कुमार साहू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, सुख- समृद्धि और सफलता की कामना की गई।





