गरियाबंदछत्तीसगढ़

स्कूल के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

गरियाबंद (विश्व परिवार)। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब लोगों ने एक युवक का शव स्कूल के सामने फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जामगांव हाई स्कूल के पास का है, जहां सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया।
मृतक की पहचान पिथौरा के गोपापुर निवासी दुलीचंद दीवान के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts