छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा का बजट सत्र 23 से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगा शुरू,सत्र में कुल 2813 प्रश्र पूछे जाएंगे

  • 24 को पेश किया जाएगा 26-27 का बजट
  • कवासी लखमा को बैठने की सशर्त अनुमति दी गई

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ विस के अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक चलेगा। सत्र की शुरूआत 23 फरवरी प्रात: 11.05 बजे राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से शुरू होगा। सत्र कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा को सशर्त बैठने की अनुमति दे दी गई है।
आज विस अध्यक्ष के निवास में आयोजित पत्रकारवार्ता में रमन सिंह ने बताया कि विस के बजट सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। बजट सत्र में वित्तीय एवं शासकीय कार्य संपादित किये जाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 26-27 आय व्यय बजट 24 फरवरी को अपरान्ह 12.30 बजे सदन पर पेश करेंगे। बजट का भाषण आकाशवाणी तथा दूरदर्शन से सीधा प्रसारित किया जाएगा। बजट पर 26 एवं 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। दिनांक 9 से 17 मार्च तक विभाग वार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 17 मार्च आय व्यय पत्रक की मांगों से संबंधित विनियोग विधेयक का पुनस्र्थापन होगा। विनियोग विधेयक पर 18 मार्च को पारण तिथि तय की गई है।
कुल 2813 प्रश्र की सुचनाएं मिली
विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बताया कि छग में शासकीय विधि विषेयक सूचनाएं प्राप्त हुई है। जिसमें धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक 20206। सदन में सदस्यों द्वारा 2813 प्रश्र लगाए गये है। तारांकित प्रश्र की संख्या 1437 है। अतारांकित प्रश्रों की संख्या 1376 है। सदस्यों द्वारा अभी तक 61 सूचनाएं प्राप्त हुई है। 139 के तहत लोक महत्व के विषय पर एक सूचना प्राप्त हुई है अशासकीय संपकल्प की कुल 13 सूचनाएं तथा शुन्यकाल की 9 सूचनाएं और याचिकाएं 112 सूचनाएं प्राप्त हुई है।
कवासी लखमा को बैठने की सशर्त अनुमति
ईडी मामले में निरुद्ध किये गये कवासी लखमा को कोर्ट से प्राप्त जमानत के आधार पर सदन में बैठने की अनुमति दी गई है। सत्र के दौरान वे अपने रायपुर निवास में रह सकेंगे। ज्ञात रहे आबकारी घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा एक वर्ष से जेल में थे अब उन्हें जमानत मिल गई है। कोर्ट के अनुसार वे अपने गृह क्षेत्र सुकमा नहीं जाएंगे तथा किसी भी गवाह को प्रभावित नहीं करेंगे। सत्र के दौरान वे गृहग्राम नहीं जा पाएंगे। सत्र के दौरान आने जाने की सूचना विस सचिव को देना होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts