Home भिलाई समाजों का ना ही संरक्षण कर पा रही और ना ही सुरक्षा...

समाजों का ना ही संरक्षण कर पा रही और ना ही सुरक्षा दे पा रही है केंद्र और राज्य सरकार

40
0

प्रदेश में लॉ एडं आर्डर पूरी तरह से फेल हो चुका है :- सचिन पायलट
सेंट्रल जेल में देवेंद्र से मिले राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट

भिलाई(विश्व परिवार)। सतनामी समाज, दलित, आदिवासी समाज का ना ही संरक्षण कर पा रही है और ना ही सुरक्षा दे पा रही है। केंद्र और राज्य दोनों सरकार पूरी तरह से विफल है। जब बलौदाबाजार में हिंसा हुई। तब राज्य सरकार को कानूनी रूप से जो कार्रवाई करनी थी। जो कदम उठाए जाने थे। वह नहीं किए। जांच कर जो असामजिक तत्वों ने हिंसा फैलाई, सतनामी समाज के जैतखाम को क्षति पहुंचा। उन असामाजिक तत्वों की पड़ताल कर पड़ने के बजाए शासन अपने लोगों को बचाने के लिए निर्दोष और मासूम युवको को पकड़ रही है। सतनामी समाज के कई युवाओं को जबरदस्ती गिरफ्तार कर जेल भर दिया गया है। हमारे ​युवा विधायक देवेंद्र यादव ने जब इस मुदद् को उठाया। सतनामी समाज का आवाज बने, उनके हक और अधिकार के लिए आवाज उठाई तो राजनीति षडयंत्र के तहत इस भाजपा की सरकार ने पहले उन्हें भी नोटिस भेजा। वे लगातार कापरेट कर रहे थे। थाने में जाकर 3 घंटे तक अपना बयान दिया। इसके बाद भी ​पुलिस उनके घर पहुंच गई। बिना कोई सबूत के प्रमाण के उन्हें फिर नोटिस भेजा और पूछताछ करने के बहाने धोखो से पकड़ कर ले गई और जेल डाल दिया है। जबरदस्ती उन्हें जेल में रखा गया है।एक निर्दोष युवा विधायक को जेल में डालकर कर पूरे प्रदेश में बहुत ही गलत उदहरण प्रस्तुत कर रही है। जबकि सूनने में आया है कि इस भाजपा सरकार के कुछ लोग उस हिंसा में शामिल थे। भाजपा की यह प्रदेश सरकार आहत हुए सतनामी समाज के भावनाओं को समझ नहीं पा रही है। ​कांग्रेस पार्टी हमेंशा गरीब, असहाय, दलित, पीड़ित सोशत, आदिवासियों के साथ खड़ी रहती है। उनके हित केलिए काम करती है। विधायक देवेंद्र यादव ने भी सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को लेकर अपना समर्थन करने गए थे। भाजपा की सरकार अपने राजनीति प्रतिद्वदियों को कानून का दूरपयोग कर ऐसा काम कर रहे हैं। यह प्रदेश की समझार जनता सब समझ रही है और हम जानते है कि यह जनता कभी इन्हें माफ नहीं करेगी। हम सब मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ेगे। पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेंगे और जनता को सचेत करेंगे कि सरकार प्रदेश में विकास काम करने के अनैतिक काम कर रही है। इसलिए यहां लॉ एडं आर्डर ​पूरी तरह फेल हो चुका है। प्रदेश में हत्याएं हो रही है। बलात्कार हो रहे हैं। चाकू चल रही है। इस पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here