- विक्रम उसेंडी ने पखांजूर और भानुप्रतापपुर में सडक़ के निर्माण में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
- अनुबंधक ठेकेदार के ट्रिब्यूनल में जाने से कार्य में हुआ विलंब
रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में सभापति धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के विभिन्न निर्माण कार्यों में ठेके द्वारा लिए गए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने और शर्तें का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर उचित कार्यवाही करने का निर्देश लोक निर्माण मंत्री अरूण साव को दिया।
विधानसभा में आज भाजपा के सदस्य विक्रम उसेण्डी ने कांकेर जिले के पखांजूर, भानुप्रतापपुर के निर्माण में ठेकेदार द्वारा की गई लापरवाही के कारण समय पर सडक़ का निर्माण नहीं हो पाने का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में पुल-पुलिया नहीं बन पाने के कारण यहां दुर्घटना बढ़ गई है, जिसके कारण इस क्षेत्र के लोग असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री अरूण साव ने कहा कि यह सही है कि अनुबंधक ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य नहीं किया गया है, यह काम अब ट्रिब्यूनल में चला गया है, जिस पर अभी आदेश आना बाकी है। उन्होंने कहा कि पुल-पुलियों के अधूरे निर्माण और सडक़ में दुर्घटनाओं को रोकने के संकेतक लगाए हैं। दुर्घटना रोकने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के विक्रम उसेंडी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा इस संबंध में उचित जानकारी नहीं दी जा रही है। जबकि पुलिस थाना में अनेक रिपोर्ट दर्ज की गई है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस संबध में प्रशासकीय प्रतिवेदन पुन: बनाया गया है तथा इन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सडक़ महत्वपूर्ण है, इसका निर्माण होना चाहिए। कांग्रेस के उमेंश पटेल ने कहा कि मंत्री जी द्वारा कोई भी जवाब संतोष पूर्वक नहीं दिया जा रहा है, इसलिए सभापति उन्हें प्रताडि़त करें।
सभापति धरमलाल कौशिक ने कहा कि टेण्डर और एग्र्र्र्रीमेंट करने वाले ठेकेदारों के लिए नए नियम तथा शर्त बनाएं ताकि समय पर काम हो सके। निर्धारित समय पर काम नहीं करने वाले को ब्लेकलिस्ट किया जाए।
विधायक रोहत साहू ने राजिम में सडक़ों के निर्माण की स्वीकृति पर मंत्री को दी बधाई
राजिम के विधायक रोहित साहू ने कहा कि छुरा-फिंगेश्वर- रजिम-महासमुंद की प्रमुख सडक़ों के निर्माण को विभागीय स्वीकृति दी है, जिसके उन्हें बधाई देता हूं। कुल 230 निर्माण कार्यों के लिए 65 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।





