भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई में प्रधानमंत्री आवास येाजना अंतर्गत लोगो को मकान आबंटित करके दिया गया है। जिसमें लोग अपने परिवार सहित निवास कर रहे है। आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, उपअभियंता दीपक देवांगन को लेकर वहां के निवासियों की मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति हो रही है कि नहीं की जानकारी लेने गये। सर्वप्रथम आम्रपाली फेस-02 स्वप्निल बिल्डर्स, एनारा स्टेट खम्हरिया के निवासरत परिवारो से मिले एवं उनकी समस्याओ की जानकारी प्राप्त किए। स्वप्निल बिल्डर्स के नागरिको की शिकायत थी कि उन्हे पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, कुछ देर आने के बाद बंद हो जाता है। संबंधित एजेंसी को तत्काल पानी सप्लाई बहाल करने निर्देश किया गया। यह भी जानकारी दी गई थी आने-जाने का जो मार्ग है वह घूम करके आना पड़ता है जिससे बहुत परेशानी होती है स्वप्निल बिल्डर के प्रबंधन द्वारा आने जाने का रास्ता के मध्य में दिवाला खड़ा कर दी गई है उसके बारे में भूखंड निगम को स्थानांतरित करते समय नियम एवं शर्तें क्या थी आवा गमन का मार्ग क्या था इसका पता करने के लिए आयुक्त ने निर्देशित किया है। उसके बाद संबंधित एजेंसी को रास्ता खोलने के लिए कहा जाएगा
आम्रपली के निवासीयो की शिकायत थी कि उनके सामने रिक्त भूखण्ड पर किसी अन्य सामाजिक संस्था द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। टेम्प्रेरी रूप से फैसिंग लगाकर तार की जाली बना दी गई थी और कुछ पेड़ो को भी काट दिया गया था। जोन आयुक्त येशा लहरे को अवैध कब्जा रिक्त करने संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश किये। आयुक्त वहां के निवासियों से कहे कि निगम आप लोगो को पेड़ उपलब्ध करा देगा। वहां खाली जगह पर सब लोग मिलकर वृक्षारोपण कर दें, जिससे वहां कोई अवैध कब्जा न कर सकें।
एनार स्टेट खमरिया के निवासियो का पानी पर्याप्त नहीं आने की शिकायत थी। उसके साथ ही कुछ जगहो पर बरसात का जल भराव हो गया था। वहां पर मच्छर बहुत पनप रहे थे। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना को आइल का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किये। पानी की समस्या का भी निराकरण किया गया। आगामी मानसून को देखते हुए सभी प्रधानमंत्री आवास कालोनियों में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र हरा-भरा रहे एवं बच्चो के खेलने के लिए मैदान, पार्क इत्यादि का भी निर्माण किया जाएगा।