भिलाई

आयुक्त ने किए निर्माणाधीन पानी की टंकी का अवलोकन

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत राइजिंग पाईप लाइन संधारण, नवीन सीमेंटीकरण रोड सहित निर्माणाधीन पानी की टंकी का सघन निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। निर्माण एवं संधारण से संबंधित कार्यो को जल्द पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देशित किये है।
वैशाली नगर अंतर्गत शास्त्री नगर में राइजिंग पाईप लाईन लिकेज का संधारण कार्य प्रगति पर है, जिसका निरीक्षण आयुक्त द्वारा किया गया। नागरिको को जल्द पेयजल आपूर्ति हो, इस हेतु संधारण कार्य शीध्र कराने निर्देशित किये है। बी.एम.शाह अस्पताल के बगल में नागरिको की सुविधा हेतु नवीन सीमेंटीकरण रोड का निर्माण किया गया है। नागरिको के आवागमन की समस्या को देखते हुए इस रोड का निर्माण किया गया है। रोड में अव्यवस्थित ब्रेकर बनाया गया है, जिसे तत्काल हटाने कहा गया है। रोड निर्माण पश्चात स्थानीय नागरिक द्वारा अपने घर के सामने रेलिंग लगाकर घेरा किया गया है। सड़क बाधा को देखते हुए 2 हजार की चालानी कार्यवाही करते हुए तत्काल घेरा हटाने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने रामनगर आजाद चौक दशहरा मैदान में निर्माणाधीन पानी टंकी का जायजा लिये। निर्माणकर्ता एजेंसी को कार्य जल्द ही पूर्ण कराने निर्देशित किये है। इस टंकी के निर्माण से हजारों परिवारों को पर्याप्त पेयजल की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अर्पित बंजारे, उप अभियंता चंदन निर्मल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts