भिलाई

आयुक्त ने फुटबाल ग्राउण्ड और ओपन जिम कार्य का लिए जायजा

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर – 2 में स्थित फुटबाल ग्राउण्ड और विवेकानंद स्कूल के पास ओपन जिम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने फुटबाल ग्राउण्ड निरीक्षण करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं ओपन जिम के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने इसे नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होने नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता और निर्माण कार्य में गति लाने पर जोर दिया। नगर निगम भिलाई के इस प्रयास से नागरिकों को बेहतर खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र में खेल और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts