रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने इंटेकवेल स्थित सागर, सरिता, नीर, क्षीर एवं खारुन पंप हाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉ वाटर पंपों की क्षमता, संचालन की स्थिति तथा सभी सब-स्टेशन (33 केवी/11 केवी) की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता (जल) श्री नर सिंह फरेन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में जल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी पंपों, मोटरों एवं उपकरणों का समयपूर्व मेंटेनेंस और सर्विसिंग सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही उन्होंने जल संसाधन विभाग से प्राप्त हो रहे कच्चे पानी के स्तर की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने तथा विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए।





