धर्म

पावागिरि में भक्तामर महामंडल विधान के साथ अखण्ड पाठ का शुभारम्भ

  • भगवान अनंतनाथ स्वामी एवं अरनाथ स्वामी का मनाया मोक्ष कल्याणक।

ललितपुर (विश्व परिवार)। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिरों में जैन धर्म के 14 वें तीर्थंकर भगवान अनंतनाथ स्वामी एवं 18 वें तीर्थंकर भगवान अरनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया। सुबह नित्यमय अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान का आयोजन किया। सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में भक्तामर महामंडल विधान के साथ अखण्ड पाठ का शुभारम्भ किया गया। रात्रि मैं 48 दीपक प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तममचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, गुलाब राजकुमार जैन, सोनाली विकास जैन, पल्लवी रवि जैन देवेन्द्रनगर, सुभाषचन्द्र सरोज जैन, सौरभ सपना जैन, स्वप्निल हर्षिता जैन, हर्ष जैन विदिशा आदि का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन पं. विनोद जैन शास्त्री बबीना ने किया। आभार व्यक्त आनंद जैन पवा ने किया।
वहीं कसबे के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बुंदेलखंड के प्रथम गणाचार्य विराग सागर महाराज की परम् प्रभावी शिष्या भारत गौरव परम् पूज्यनीय 105 विविक्त श्री माताजी, विप्रा श्री माता जी, वियोजना श्री माता जी, विशुद्रण श्री माताजी के ससंघ मंगलमय सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। एवं वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालाय शाखा के संयुक्त तत्वाधान में णमोकार महामंत्र का पाठ एवं भक्तामर पाठ के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया। जिसमें सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts