छत्तीसगढ़भिलाई

चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई का प्रतिनिधिमंडल संसद भवन दिल्ली में आयोजित केंद्रीय बजट सत्र में शामिल हुआ

भिलाई (विश्व परिवार)। केंद्र सरकार के बजट सत्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में तथा चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में दिल्ली पहुँचा। बजट सत्र के दौरान चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल सदन में मौजूद रहा। अजय भसीन ने इस बजट को व्यापार के लिए प्रगतिशील बजट बताया।
चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि चेम्बर इकाई भिलाई का प्रतिनिधिमंडल माननीया वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर कहा कि आपके वित्त निर्देशन को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश के एक-एक व्यापारी तक पहुँचा रहा है।
इस बजट के एक एक विषय को हम व्यापारियों तक पहुंचाएंगे तथा देश के विकास में व्यापारियों की भूमिका को मजबूत करेंगे।
मुलाकात के दौरान चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने वित्तमंत्री को चेम्बर के कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय पीयूश गोयल जी से भी चेम्बर दल मिला और चेम्बर की गतिविधियों की जानकारी दी।
गोयल जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की गतिशीलता से मैं वाकिफ हूं, चेम्बर के कार्यक्रम में भिलाई, दुर्ग, रायपुर में मैं शामिल हुआ हूं।
संसद भवन में दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ने चेम्बर प्रतिनिधिमंडल एवं सीए टीम को संसद भवन भ्रमण करवाया ।
इस प्रवास का प्रमुख उद्देश्य बजट सत्र के दौरान व्यापार, उद्योग एवं लघु उद्यमों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना था। साथ ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा विभिन्न मंत्रालयों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर चेम्बर इकाई भिलाई से शंकर सचदेव, सुनील मिश्रा, सरमद इमाम, सी.ए. टीम से सी.ए. राजेश बाफना ,राहुल बत्रा, प्रदीप पाल, पंकज अग्रवाल व अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारीगण शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts