धर्म

भगवान महावीर के जयकारों से शुरु हुआ विश्व प्रसिद्ध महावीर जी का आठ दिवसीय लक्खी मेला  30 मार्च को महावीर जयंती पर होंगे सेवा के कार्य

  • गुरुवार 2 अप्रैल काे निकलेगी विशाल रथयात्रा-तैयारिया जाेराें पर – शुक्रवार 3 अप्रैल को होगा समापन 
जयपुर (विश्व परिवार) पूरे विश्व को ‘जीओ और जीने दो ‘ का दिव्य संदेश देने वाले, विश्व वन्दनीय जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार, 30 मार्च को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में भगवान महावीर की परम दिगम्बर मूंगावर्णी अतिशय युक्त प्रतिमा के उद्भव स्थल, भारत का पावन पवित्र तीर्थ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में शुक्रवार  27 मार्च से आठ दिवसीय विश्व प्रसिद्ध लक्खी मेला शुरु हो गया है। यह मेला शुक्रवार, 3 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पूरे विश्व से लाखों जैन- अजैन श्रद्धालु भगवान महावीर के चरणों में चरण वन्दन करने इस मेले में सहभागिता निभाएंगे।
दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री उमरावमल संघी ने भट्टारक जी की नसिया में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शुक्रवार 27 मार्च काे मेले की स्थापना हुई। प्रबंधक नेमी कुमार पाटनी ने मुख्य द्वार पर झण्डारोहण कर आठ दिवसीय मेले का आगाज किया। शनिवार 28 मार्च एवं रविवार 29 मार्च काे पूजन,भजन, सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन हाेंगे।
संयुक्त मंत्री अनिल दीवान एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट हेमन्त सोगानी ने बताया कि सोमवार, 30 मार्च काे महावीर जयंती समाराेह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें प्रातः कटला प्रांगण से प्रभातेरी निकलेगी। कटला प्रांगण में झण्डाराेहण के बाद जल यात्रा निकाली जायेगी। तत्पश्चात स्कूल में माेदक वितरण, अस्पताल में मरीजाें काे तथा हिण्डाैन जेल में केदियाें काे फल वितरण किये जायेंगे। दाेपहर में श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयाेग से सामूहिक पूजन हाेगा। अपरान्ह कलशाभिषेक के बाद प्रदर्शनी का उदघाटन किया जावेगा। दिव्यांगाे काे ट्राई साईकिल, कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स तथा असमर्थ व विधवा महिलाओं काे हाथ की सिलाई मशीनें वितरित की जावेगी। सायकांल सामूहिक आरती के बाद शास्त्र प्रवचन हाेगें। रात्रि में दिगम्बर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय श्री महावीर जी की छात्राओं द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा।
सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 8.00 बजे से रंगशाला एकेडमी साधना मादावत इन्दौर द्वारा महानाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रचार संयाेजक विनाेद जैन ‘काेटखावदा’ के मुताबिक गुरुवार 2 अप्रैल काे प्रातः 7.30 बजे चाैबीसी परिसर में खडगासन चाैबीसी के अभिषेक हाेगें।
दाेपहर में 2 बजे मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा निकलेगी जाे नदी तट पर जावेगी जहां श्री जी के कलशाभिषेक हाेगें।विश्व प्रसिद्ध इस रथयात्रा में साम्प्रदायिक साैहार्द दर्शाते हुए जैन,मीणा गुर्जर सहित सभी जातियाें के श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल हाेंगे।
पत्रकार सम्मेलन के इस मौके पर महावीर जी मेले के कार्यक्रमों का बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन के इस मौके पर अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, मानद् मंत्री उमरावमल संघी ,  संयुक्त मंत्री अनिल दीवान , कोषाध्यक्ष एडवोकेट हेमन्त सोगानी, मेले के प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा सहित राकेश गोदीका, हीरा चन्द बैद, उदयभान जैन उपस्थित थे।
इससे पूर्व मेले में मंगलवार, 31 मार्च काे  दाेपहर 12 बजे सामूहिक पूजा,सायंकाल 7.00 बजे सामूहिक आरती, शास्त्र प्रवचन के बाद  कटला पूर्वी पाण्डाल में भक्ति संध्या का आयाेजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक नरेन्द्र जैन एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
रात्रि 8.00 बजे से सांस्कृतिक मंच पर पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान की ओर से   राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या में लाेक नृत्य व लाेक गीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
 बुधवार 01 अप्रैल काे प्रातः 9.00 बजे श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयाेग से चरण छत्री पर सामूहिक पूजा की जाएगी। दाेपहर 12 बजे कटला पश्चिमी पांडाल में सामूहिक पूजन हाेगी। अपराह्न 4.00 बजे उप जिला कलेक्टर एवं प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मेला निरीक्षण किया जाएगा। सायंकाल सामूहिक आरती के बाद महिला जागृति संघ जयपुर द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति दी जाएगी।
सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 8.30 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का विशाल आयाेजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात कवि अपनी कविताओं के माध्यम से भगवान महावीर के गुणगान करेंगे।
शुक्रवार, 03 अप्रैल काे नदी तट पर ग्रामीण खेलकूद एवं कुश्ती-दंगल के बाद मेले का समापन हाेगा।
अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री उमरावमल संघी ने बताया कि वार्षिक मेले की तैयारियां जाेर शाेर से चल रही है। मेले में जैन अजैन सभी लाखाें की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हाेगें। गम्भीर नदी में मेले के लिए पाचना बांध से पानी छाेड़ दिया गया है ।
प्रतिवर्ष यहाँ महावीर जयंती के पावन अवसर पर आठ दिवसीय लक्खी मेला भरता है जिसमे देश विदेश के जैन समाज के श्रद्धालु एवं  सभी समाज व वर्ग के भक्त गण मेले में साम्प्रदायिक साैहार्द के साथ भागीदारी निभाकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रदर्शित करते हैं वैशाख  वदी एकम गुरुवार 2 अप्रेल 2026  काे भगवान महावीर की विशाल रथयात्रा दाेपहर 2:30 बजे  मुख्य मन्दिर के कटला परिसर से विशाल जन समूह के साथ गंभीर नदी के तट पर पहुँचेगी वहाँ भगवान महावीर स्वामी की जिन प्रतिमा जी का जैन विधि अनुसार मंत्राेच्चार पूर्वक अभिषेक किया जाएगा उसके पश्चात रथयात्रा वापिस मन्दिर में आकर सम्पन्न हाेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए रुझान को देखते हुए समिति की तरफ से नि:शुल्क बस सेवा की व्यवस्था की पहल की गयी है। जयपुर क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र रेनवाल, फागी, सांगानेर, शिवदासपुरा, चाकसू, टोंक, दौसा, निवारु, मकराना, दाँतारामगढ, मौजमाबाद, दूदू, सीकर, झोटवाड़ा आदि स्थानों से  नि:शुल्क बस व्यवस्था के माध्यम से हजारों जन इस विशाल शोभा यात्रा के दर्शन कर पाएंगे। समिति के इस प्रयास को समाज द्वारा सराहा जा रहा है।
श्री कासलीवाल ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का अवार्ड भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा 23 सितम्बर 2023 को प्रदान किया गया।
वर्तमान में मंदिर के बारे में
श्री महावीर जी दिगम्बर जैन मंदिर के गगनचुम्बी धवल शिखर एवं स्वर्ण कलशाें पर फहराती जैन धर्म की ध्वजाएं सम्यक दर्शन, ज्ञान व चारित्र का संदेश और अनुपालना की प्रेरणा दे रही है। मंदिर की पार्श्व वेदी में मूलनायक के रूप में भगवान महावीर की मनाेज्ञ प्रतिमा विराजमान है। मूलनायक के दाेनाें ओर तीर्थंकर आदिनाथ स्वामी एवं पुष्पदंत स्वामी की प्रतिमाएं हैं। अन्य कलापूर्ण वेदियाें में अनेक तीर्थंकराें की पाषाण एवं धातु की दिगम्बर प्रतिमाएं विराजमान है। मंदिर में क्षेत्रपाल तथा पदमावती माता भी विराजमान हैं। यहां शनै-शनै मंदिर का विकास-विस्तार हाेता गया जाे अब भी निरन्तर जारी है। मंदिर के भीतरी और बाहरी प्रकाेष्ठाें में संगमरमरी दीवाराें पर बारीक खुदाई से तथा भित्ति चित्रांकण से मंदिर की छटा काे आकर्षक व प्रभावकारी बनाया गया है। चित्रांकनाें में दिगम्बर जैन शैली के स्वर्णिम तेल चित्र भी हैं। मंदिर की बाह्य परिक्रमा में श्वेत संगमरमर पर दिगम्बर जैन आख्यानाें के कलात्मक भाव उत्कीर्ण किये गये हैं। सुन्दर परिक्रमा पथ पर श्रद्धालु फेरी लगाकर मनाेतियां मनाते हैं। मंदिर के चाराें और विशाल कटला है और बीच में कलापूर्ण देवालय है, जिसके मुख्य द्वार के सन्मुख 52 फीट ऊंचा संगमरमर से निर्मित मानस्तम्भ है, जिसके शीर्ष पर चार तीर्थंकराें की प्रतिमाएं हैं।
श्री महावीर जी क्षेत्र में समूचे भारत से हजाराें जैन धर्मावलम्बी आते हैं। यह क्षेत्र आज आस्था और अतिशय का क्षेत्र बन चुका है। तथा धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी अनेक स्थानीय लाेगाें के लिए राेजगार के अवसराें का सृजन करता है। भगवान महावीर की प्रतिमा अति प्राचीन है और सैंड स्टाेन की निर्मित है।
समितियों का गठन
मेले के सफल आयाेजन के लिए 16 समितियां बनाई गई है।
पांडाल, डेरा, छाेलदारी व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं जल व्यवस्था के लिए उमराव मल संघी एवं प्रदीप कुमार जैन , प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए सुधीर कासलीवाल ,आयुष कासलीवाल व संजय जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्रामीण खेलकूद के लिए मानद मंत्री उमरावमल संघी , कवि सम्मेलन के लिए विवेक काला,चन्द्रप्रकाश जैन, प्रकाशन व्यवस्था के लिए उमराव मल संघी ,मनीष बैद,  भाेजन व्यवस्था के लिए उमराव मल संघी, अनिल दीवान एवं याेगेश टाेडरका,  प्रचार प्रसार के लिए हेमंत सोगानी तथा विनाेद जैन ’काेटखावदा’ , स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए शांति कुमार जैन रुपिन के काला, आवास के लिए उमराव मल संघी , प्रदीप कुमार जैन, सफाई व साैन्दर्यीकरण के लिए डाॅ. पदम कुमार जैन, दिव्यांग एवं असमर्थ सहायता शिविर के लिए अनिल पाटनी दीवान,देवेन्द्र माेहन जैन , यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के लिए शांति कुमार जैन, अनिल जैन, राजेश चाैधरी तथा वर्धमान विधान चाैबीसी के लिए चन्द्र प्रकाश पहाड़ियां, अशाेक गंगवाल काे जिम्मेदारी साैंपी गई है। भारत भूषण जैन प्रशासनिक समन्वयक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
 वही आई टी व्यवस्था प्रदीप कुमार जैन , स्वयं सेवक व्यवस्था महेश काला तथा भानू कुमार छाबड़ा देखेंगे।
श्री महावीर जी मेले में प्रदर्शनी प्रांगण में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयाेग से नि:शुल्क कृत्रिम पैर, कैलीपर, वैशाखी लगाने की व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts