धर्म

पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि वर्धमान सागर महाराज का आज होगा पदमपुरा में भव्य मंगल प्रवेश 

  • सोमवार, 9 फरवरी को अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ससंघ (16 पिच्छीका ) का होगा भव्य मंगल प्रवेश
  • सोमवार को पदमपुरा में होगा तीन संघों के 51 दिगम्बर जैन संतों का महा संगम

जयपुर (विश्व परिवार)। जैन धर्म के छटे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभू की भू गर्भ से प्रकटित अतिशयकारी प्रतिमा एवं अति सुन्दर जिनालय के विश्व प्रसिद्ध दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा (बाड़ा )में पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ (32 पिच्छीका )का रविवार को भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस मौके पर पदमपुरा में गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ (3 पिच्छीका ) से भव्य मिलन होगा।
वही सोमवार 9 फरवरी को अतिशय क्षेत्र पदमपुरा (बाडा) में साधना महोदधि अन्तर्मना आचार्य 108 प्रसन्न सागर महाराज ससंघ (16 पिच्छीका )का भव्य मंगल प्रवेश होगा।
सोमवार 9 फरवरी को अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में तीन दिगम्बर जैन संघों के 51 संतों आर्यिका माताजी का भव्य मिलन होगा।

क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार जैन एवं मानद् मंत्री एडवोकेट हेमन्त सोगानी ने बताया कि प्रसिद्ध दिगम्बर जैन संत पंचम पट्टाचार्य 108 वर्धमान सागर महाराज ससंघ का निवाई से पदमपुरा के लिए मंगल विहार होकर शिवदासपुरा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रविवार 8 फरवरी को पदमपुरा में होगा भव्य मंगल प्रवेश – – –

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में आगामी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक नवनिर्मित खडगासन चौबीसी की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पद्मबल्लभ शिखर पर कलश व ध्वजारोहण महोत्सव के अवसर पर
होने वाले पदमपुरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्य प्रदान करने के लिए पंचम पट्टाचार्य 108 वर्धमान सागर महाराज ससंघ (32 पिच्छीका )
आचार्य श्री ससंघ का रविवार, 8 फरवरी को दोपहर 3.15 बजे दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा (बाड़ा ) में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा।

साधना महोदधि अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ससंघ (16 पिच्छीका ) का पदमपुरा में सोमवार, 9 फरवरी को होगा

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा (बाड़ा ) में वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ (32 पिच्छीका ), साधना महोदधि अन्तर्मना आचार्य 108 प्रसन्न सागर महाराज ससंघ (16 पिच्छीका ) एवं गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ (3 पिच्छीका ) सहित तीन दिगम्बर जैन संघों के 51 संतों एवं आर्यिका माताजी का भव्य मिलन होगा।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से तैयारिया शुरु – – –
पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि 108 वर्धमान सागर महाराज ससंघ (32 पिच्छीका ) एवं गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ (3 पिच्छीका ) के सानिध्य में आगामी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक नव निर्मित खडगासन चौबीसी का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पद्मबल्लभ शिखर पर कलश व ध्वजारोहण महामहोत्सव का विशालतम आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
प्रचार-प्रसार संयोजक सुरेश सबलावत ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य पं. हंसमुख जैन धरियावद के निर्देशन में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर भट्टारक जी की नसिया में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के संयोजक तथा समाज बंधु शामिल हुए।
मुख्य संयोजक राज कुमार कोठ्यारी ने बताया कि बुधवार, 18 फरवरी को ध्वजारोहण से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दिन गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। 19 फरवरी को जन्म कल्याणक, 20 फरवरी को तप कल्याणक, 21 फरवरी को केवल्य ज्ञान कल्याणक तथा 22 फरवरी को मोक्ष कल्याणक के साथ समापन होगा।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए जयपुर शहर से आने जाने के लिए सभी कालोनियों से बसे लगाई जाएगी।

पोस्टर का हुआ विमोचन

इस मौके पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के पदमपुरा मे भव्य मंगल प्रवेश तथा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन के मौके पर एडवोकेट सुधीर जैन दौसा, एडवोकेट हेमन्त सोगानी, ज्ञान चन्द झांझरी, राज कुमार कोठ्यारी, सुरेश काला, जे एम जैन, सुरेश सबलावत, ज्ञान चन्द सोगानी, प्रदीप जैन, नरेन्द्र पाण्डया, राकेश सेठी, विनोद जैन कोटखावदा, अशोक छाबड़ा, पदम चन्द बिलाला, धन कुमार जैन,मनीष बैद, राकेश गोदीका, राजा बाबू गोधा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts