छत्तीसगढ़रायपुर

व्यापार का भविष्य रायपुर में CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 में AI नवाचार और आत्मनिर्भर भारत का महासंगम

  • तकनीक, डिजिटल समाधान और स्वदेशी सोच से रायपुर उभरा राष्ट्रीय व्यापार हब के रूप में रायपुर

रायपुर (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक आयोजनों में शामिल ब्।प्ज् नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 आज अपने तीसरे दिन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचारों के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ और अधिक भव्यता एवं दूरदृष्टि के साथ आगे बढ़ता नजर आया। यह आयोजन रायपुर को भविष्य के तकनीक-आधारित राष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करता दिख रहा है।
आज के आयोजन में किरण सिंह देव, केदार नाथ गुप्ता, संजय श्रीवास्तव एवं अमरजीत सिंह छाबड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने एक्सपो परिसर का भ्रमण कर देशभर से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों एवं युवा उद्यमियों से संवाद किया।
किरण सिंह देव जी का उद्बोधन
कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ करते हुए किरण सिंह देव जी ने सभी का अभिवादन किया। उन्होंने CAIT टीम को बधाई देते हुए कहा कि लगभग 250 ब्रांड्स को एक मंच पर एकत्रित करना अपने-आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री जी के “लोकल फॉर वोकल” विज़न को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारी न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनता है, बल्कि अपने साथ प्रत्यक्ष रूप से 10 लोगों को तथा डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर की श्रृंखला के माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है। आज के सोशल मीडिया युग में इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं और आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य भारत, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बस्तर से सरगुजा और पड़ोसी राज्यों तक स्थानीय व्यापारियों की पहुँच बढ़ना इस आयोजन की बड़ी सफलता है। सरकारी नौकरियों की अपनी सीमाएँ होती हैं, जबकि व्यापार और व्यवसाय की कोई सीमा नहीं होती – इस सोच के साथ व्यापारियों को इस मंच से जोड़ने हेतु उन्होंने पूरी CAIT टीम को हार्दिक बधाई दी।
अमरजीत सिंह छाबड़ा जी का उद्बोधन
“जय व्यापार” के गगनभेदी उद्घोष के साथ अमरजीत सिंह छाबड़ा जी ने एक्सपो की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेले की भव्यता, आकर्षक स्टॉल्स और विविध ब्रांड्स की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय व्यापार को नई दिशा देने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने पारवानी जी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि स्वदेशी, व्यापारिक जागरण और एक ही छत के नीचे अनेक ब्रांड्स को लाने का यह प्रयास देश के व्यापारिक भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
AI और तकनीक से सशक्त होता व्यापार
अतिथियों ने ।प् आधारित व्यापार समाधान, स्मार्ट रिटेल टेक्नोलॉजी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, ई-कॉमर्स टूल्स, डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमेशन, ग्रीन टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्री 4.0 से जुड़े नवाचारों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक-आधारित व्यापार का है और ब्।प्ज् नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 जैसे आयोजन छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को डिजिटल युग से जोड़ने में सेतु का कार्य कर रहे हैं।
एक्सपो परिसर में AI -स्टार्टअप्स, टेक-सक्षम MSME महिला उद्यमिता, फूड-टेक, एग्री-टेक, फिन-टेक, लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी, ऊर्जा एवं औद्योगिक उत्पादों का सशक्त और भविष्य-उन्मुख प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्रांड्स एवं टेक्नोलॉजी कंपनियों की भागीदारी इसे राष्ट्रीय स्तर का बिज़नेस और इनोवेशन हब बना रही है।
CAIT पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक्सपो केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के संकल्प को साकार करने हेतु डिजिटल, तकनीकी और नवाचार-आधारित आर्थिक मॉडल की मजबूत नींव है।
उल्लेखनीय है कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का भव्य समापन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा, जिससे आयोजन की प्रतिष्ठा और प्रभावशीलता को नई ऊँचाई प्राप्त होगी।
CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 अब तकनीक, AI नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करता हुआ एक ऐतिहासिक, दूरगामी एवं परिवर्तनकारी राष्ट्रीय व्यापारिक महाआयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है, जो विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts