धर्म

श्री अय्यप्पा मंदिर टाटीबंध में छह दिवसीय,श्री अय्यप्पा थिरू उत्सवम् 2026 का भव्य शुभारंभ आज से

रायपुर (विश्व परिवार)। श्री अय्यप्पा मंदिर टाटीबंध में 29 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक भक्ति एवं आस्था के छह दिवसीय “श्री अय्यप्पा थिरू उत्सवम-2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री अय्यप्पा सेवा संघम्, रायपुर के अध्यक्ष श्री गोपाल मेनोन ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि भक्तजनों को धर्म के शाश्वत् सिद्धांतों, परंपरा एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भगवान श्री अय्यप्पा की दिव्य उपस्थिति की भावना को समाहित करने यह विशाल धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केरल से तंत्री ब्रम्हश्री एस.एन. प्रमोद, श्री विष्णु नंबूथिरी एवं श्री राजीव नंबूथिरी विशेष रूप से पधार रहे हैं जो अय्यप्पा मंदिर टाटीबंध के मुख्य पुजारी मेलशांति श्री उन्निकृष्णन् नंबूथिरी के साथ पूजा-अर्चना एवं समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाएंगे।
थिरू उत्सवम् के प्रथम दिन प्रात: 4.45 बजे पल्लि उनार्थल, 5.00 बजे नाद थुरक्कल, निर्माल्य दर्शनम्, अभिषेकम, अष्टद्रव्य गणपति होमम, 6.30 बजे ऊषा पूजा, 7.30 बजे भागवत् परायणम्, बिम्ब शुद्धि कलश पूजा – कलशाभिषेकम्, त्रिकाल पूजा, अष्टाभिषेकम्, कलभाभिषेकम् आदि अनुष्ठान संपन्न होंगे। वहीं संध्या 5.00 बजे नाद थुरक्कल, 6.30 बजे दीपाराधना (आरती), उत्सव आचार्यवरणम्, अंकुर पूजा, ध्वजारोहणम् (कोडियेट्‌टम), पुष्पाभिषेकम् पड़िपूजा, तथा 8.30 बजे हरिवरासनम्, नाड्यडक्कल, 8.45 बजे अन्नप्रसादम् आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके साथ ही 6 दिनों तक प्रतिदिन संध्या समय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्री अय्यप्पा सेवा संघम् द्वारा सभी भक्तजनों से इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेने एवं भगवान श्री अय्यपा की असीम कृपा, सुरक्षा एवं समृद्धि प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts