- • मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के सानिध्य में निकली श्रीजी की रथयात्रा
• भव्य शोभायात्रा में झूमे भक्त….गूंजे जयकारे
• हाथी – घोड़ों एवं बग्गियों पर सवार होकर निकले आयोजन के मुख्य पात्र
• विश्वशांति महायज्ञ के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन
झांसी (विश्व परिवार)। वीरभूमि झांसी महानगर के बड़ागांव गेट बाहर सूंजे खां खिड़की मार्ग स्थित चावला कॉलोनी के पास बनी अयोध्या नगरी में मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया जी एवं सह प्रतिष्ठाचार्य नवीन भैया जी के निर्देशन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मोक्ष कल्याणक के पश्चात विश्वशांति महायज्ञ में पूर्ण आहुतियां दी गईं। तत्पश्चात सूजे खां खिड़की मार्ग से प्रारंभ होकर बिसाती बाजार , मालिनो का तिराहा, बड़ा बाजार मुरली मनोहर मंदिर से बड़ागांव गेट रोड होकर श्रीजी की रथयात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। भव्य शोभायात्रा में आयोजन के मुख्य पात्र घोड़ों एवं बग्गियों पर सवार होकर निकले। इस अवसर पर तीर्थंकर के माता पिता के रूप में श्रीमति सुलेखा – मनोज नायक, सौधर्म इंद्र श्रीमति उषा – रविन्द्र सिंघई, कुबेर इंद्र श्रीमति श्वेता – नितिन जैन, भरत चक्रवर्ती श्रीमति पूनम – संजीव जैन मिनी चिरगांव, महायज्ञनायक श्रीमति कल्पना – अरविन्द जैन कामरेड, बाहुबली श्रीमति कनिका – शशांक जैन, यज्ञनायक श्रीमति प्रिया – प्रतीक जैन, ईशान इन्द्र श्रीमति ममता – जितेन्द्र चौधरी, सानतकुमार इन्द्र श्रीमति रश्मि – गौतम जैन (सुपाड़ी), माहेन्द्र इन्द्र श्रीमति मेघा,- प्रदीप जैन महरौनी, राजा श्रेयांस श्रीमति सुलोचना – सनत नायक, राजा सोम श्रीमति प्रियंका – अमरेन्द्र ड्योढिया, विधिनायक प्रतिमा पुण्यार्जक श्रीमति रंजना – आलोक जैन, ध्वजारोहण पुण्यार्जक श्रीमति राखी-संजय जैन, मण्डप उद्घाटनकर्ता श्रीमति विमलादेवी – अजित जैन, महामंडलेश्वर श्रीमति अनीता – इंजी.अनिल जैन, श्रीमति नेहा – अलंकार जैन, श्रीमति अंजू – रवींद्र जैन रेल्वे, श्रीमति प्रभा – दिनेश जैन दीनू सहित अनेकों इन्द्र इंद्राणियों ने मोक्षकल्याणक को पूजन कर पूर्ण अर्घ्य समर्पित किए । इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजय सिंघई, कार्याध्यक्ष खुशाल जैन, मुख्य संयोजक दिनेश जैन डीके, स्वागताध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, परम संरक्षक ललित जैन, प्रदीप जैन विश्वपरिवार, इंजी हुकुमचंद जैन, आनन्द ड्योढिया, मुख्य सलाहकार रमेश चंद्र जैन अछरौनी, जिनेन्द्र सर्राफ, प्रदीप जैन चैनू, उपाध्यक्ष वरुण जैन, रविन्द्र जैन चिरगांव, आलोक जैन विश्वपरिवार, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन , सह कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, ऑडिटर प्रभात जैन, संयोजकगण मनोज सिंघई, शरद जैन, पवन जैन एडवोकेट, गौरव जैन नीम, सचिन सर्राफ , दीपांक जैन, विशाल सिंघई, मुकेश वीडियो, देवव्रत बब्लू, कमल भुचेरा, सौरभ जैन बैंक, दिव्यांश जैन, शुभम जैन छोटू, प्रमोद जैन वैरायटी, अतुल जैन सर, राजेश जैन लाला, प्रमोद जैन बब्बा, शुभम जैरी, राहुल टेंट, आकाश जैन सहित सैंकड़ों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार मंच संयोजक अंकित सर्राफ ने व्यक्त किया।