- नगर निगम में महापौर सहित कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम
रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी में आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ सांसद विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम हुए। इसके अलावा विभिन्न जिलों में अनेक कार्यक्रम हुए जिसमें उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया।
कांग्रसजनों ने वरिष्ठ सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए संगठनात्मक एवं विकास कार्यों के लिए याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री सहित अन्य पदों पर रहते हुए देश की सेवा की थी। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने उन्हें समस्त नगरवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए मूर्ति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की। नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई, सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री अनुभव चरण शुक्ला, प्रमोद तिवारी, नवीन चंद्राकर, जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल पर नमन किया।