Home आरंग आजादी के जश्न में डूबा अंचल, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा गजब उत्साह

आजादी के जश्न में डूबा अंचल, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा गजब उत्साह

32
0

आरंग(विश्व परिवार)। संपूर्ण देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसके तहत् 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में तरह-तरह के देशभक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं इस बार पूरे अंचल देशभक्ति के जश्न में डूबा नजर आया।
आरंग सहित ग्रामीण अंचल में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर तिरंगा लगाया गया।गली मोहल्लों को तिरंगा से सजाया गया। सप्ताह भर तक देशभक्ति गीत गुंजती रही‌। जगह जगह तिरंगा रैलियां निकालीं गई। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम चरौदा में स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह दिखा।हर वर्ष इस ग्राम में राष्ट्रीय पर्व को अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। यहां के वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल ने बताया ग्राम के आठ चौक चौराहों के नाम देशभक्तों के नाम पर रखा गया है।लोग अपने घर के दीवारों को भी तिरंगा रंगो से रगाने लगे हैं। ग्रामीण भी राष्ट्रीय पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। बच्चों की रैलियों में शामिल होकर ग्राम के हर मोहल्ले में ध्वजारोहण करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here