छत्तीसगढ़बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत के फ्लाई ऐश कांटा घर में चोरी का खुलासा, चार आरोपी व तीन खरीदार गिरफ्तार

बिलासपुर (विश्व परिवार)। सीपत थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के फ्लाई ऐश कांटा घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में चार आरोपियों, दो विधि से संघर्षरत बालकों और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कौडिय़ा के पास स्थित कांटा घर के दो कंटेनरों का ताला तोडक़र अज्ञात लोगों ने एसी, इन्वर्टर, कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य सामान चोरी कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने त्वरित जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की।
आरोपियों के कब्जे से दो एसी, दो इन्वर्टर बैटरी सहित, तीन डिस्प्ले यूनिट, दो कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, टेबल-कुर्सी सहित करीब 4 लाख 33 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया। चोरी का कुछ माल खरीदने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सभी वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी चोरी का सामान बरामद करने पर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts