कोरबा छत्तीसगढ़

मानीकपुर क्षेत्र के सूने मकान की चोरी का खुलासा, मां-बेटे गिरफ्तार

कोरबा (विश्व परिवार) । जिले में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 6-7 फरवरी की दरम्यानी रात मानीकपुर क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात व नगदी चोरी की गई थी। शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों संजय वैष्णव उर्फ गोलू और उसकी मां लव कुमारी वैष्णव को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी स्वीकार की।
जांच में सामने आया कि चोरी के आभूषण मधुर फाइनेंस में गिरवी रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामद आभूषणों का बाजार मूल्य करीब 11.11 लाख आंका गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts