- अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड बनेंगे
रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी में जैन समाज के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 28 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित हो रहा है। जिसमें समाज के लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंग ने कहा की जैन अधिवक्ताओं द्वारा इस शिविर का आयोजन प्रसंसनीय है जैन समाज सदैव ही देने वाला समाज है जहाँ जैन है वहाँ चैन है। जैन समाज के टोडरमल जी द्वारा सिक्ख समाज के गुरु के बच्चे की अन्तेष्ठी हेतु सबसे महँगी जमीन का भुगतान कर जमीन उपलब्ध कराई गयी थी यह जैन समाज का बड़ा उपकार है आपने बताया की शीघ्र ही अल्पसंख्यक समाज जे बच्चों के लिए 50 सीटर होस्टल शुरू किया जा रहा है जिसमें शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। भविष्य में बालिकाओं के लिए भी हॉस्टल बनाने का प्रावधान किया जा रहा है आपने कौशल विकास के 250 योजनाओ से जुड़कर कार्य करने का आह्वान जैन समाज से किया । जैन पुरातत्व के संरक्षण हेतु आपने विस्तृत योजना अल्पसंख्यक आयोग में प्रस्तुत करने की सलाह दी। आपने ये भी बताया की छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को निर्देश दिए गये है की जैन साधू संतों के बिहार में उन्हें पूर्ण सुरक्षा की जाये ।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि प्रदीप कुमार जैन (संपादक दैनिक विश्व परिवार) पूर्व सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा की रायपुर में आदि से महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व का प्रसंसनीय आयोजन है जिसमे भगवन महावीर के संदेशों को, विभिन्न आयोजन कर व्यापक रूप से प्रचारित किया जाता है। इस वर्ष जैन अधिवक्ताओं द्वारा यह आयोजन सराहनीय शुभारम्भ है जिससे समाज के लोगों को राहत मिलेगी।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रेश शाह ने सभी का स्वागत कर जैन अधिवक्ताओं का आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय कांकरिया ने शिविर के आयोजन की प्रशंसा की एवं दादाबाड़ी प्रांगण में अतिथियों का अभिनन्दन किया।
यह आयोजन भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2026 के अंतर्गत जैन 72 महिला, पुरुष एडवोकेट्स ग्रुप रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर का आयोजन जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी तीर्थ, एम.जी. रोड में किया गया है।
शिविर के दौरान अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड, अंक सूची (दसवीं) और मूल निवासी प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। वहीं आयुष्मान कार्ड के लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड अनिवार्य है। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए केवल आधार कार्ड के आधार पर सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जैन समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और आवश्यक दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। साथ ही यह पहल समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए की जा रही है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से शिविर में शामिल होकर सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
आयोजन में अधिवक्ता सौरभ जैन,सिद्धार्थ डागा,ऋचा बैद,अंजू कोठारी,जगदीश मालू ,जयवंत देशलहरा,काजल जैन,स्मिता जैन,शांति बाफना,आयुषी नारद,मनीष मोदी जैन,संस्कार जैन,सम्यक जैन ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।
इस अवसर पर महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष श्री हेमंत बैद, महासचिव गोल्डी लुनिया , कोषाध्यक्ष विकास सेठिया , सचिव श्री आनंद जैन सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भूपेंद्र कोटडिया ने किया, दीप्ती बैद ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया । अधिवक्ता बबिता मरोटी ने सभी का आभार प्रदर्शन किया ।






