छत्तीसगढ़रायपुर

हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए हाथी मित्र दल बनाया गया,वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा-छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में हुई वृद्धि

रायपुर (विश्व परिवार)। आज राजधानी में आयोजित पत्रकारवार्ता में वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रहने वालों बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। हाथियों और मानव के बीच चल रहे द्वंद्व को रोकने के लिए कई प्रयास चल रहे हैं। रायगढ़, अम्बिकापुर क्षेत्र में हाथियों के द्वंद्व को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जिसके तहत हाथी मित्र दल बनाए गए हैं। इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 की गणना अनुसार प्रदेश में 17 बाघ थे आज 35 बाघ प्रदेश के वनों में विचरण कर रहे हैं। प्रदेश में मानव हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए मिनिटिंग एप्प गज संकेत बनाया गया है, जिसके माध्यम से एलिफेंट ट्रेकिंग की जानकारी स्रूस् के माध्यम से ग्रामीणों को तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में 545 सदस्यों का 90 हाथी मित्र दल का गठन किया गया हैं।
69 बसों का संचालन
मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत 69 चयनित मार्गों में 69 बसों का संचालन किया जा रहा है, इससे 450 नए गांवों तक पहली बार यात्री बस सुविधा पहुंच रही है। आने वाले दिनों में इसके तहत 200 बसें चलाने की योजना है। वर्ष 2025 में करीब 15 हजार सडक़ दुर्घटनाएं हुई इसमें 6,700 लोगों की मौत हुई है, केदार कश्यप ने बताया कि अभी तक 37 एएनपीआर कैमरे लीकेज मार्ग में एवं 47 एएनपीआर कैमरे चेकपोस्ट और अन्य स्थानों में लगाए गए है। मई 2023 से 31 जनवरी 2026 तक 3 लाख 2 हजार वाहनों पर कुल 135 करोड़ का चालान किया गया, जिसमें से अब तक करीब 41 58 करोड़ का चालान जमा किया जा चुका है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts