छत्तीसगढ़रायपुर

जिले में ई-ऑफिस के सुचारू संचालन के लिए 300 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर (विश्व परिवार)। जिले के समस्त शासकीय विभागों एवं जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक आयोजित की गई। प्रशिक्षण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नामांकित मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न कार्यालयों से लगभग 300 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए, जिन्हें ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग, फाइल प्रबंधन, ऑनलाइन प्रक्रियाओं एवं डिजिटल कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-ऑफिस के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्रीमती तुलसी राठौर, डिप्टी कलेक्टर तथा ई-जिला प्रबंधक रायपुर सुश्री कीर्ति शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निपटान एवं कागज रहित कार्यालय प्रणाली को बढ़ावा देना है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की दक्षता में और अधिक सुधार हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts