बीरगांव (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में निगम कार्यालय में टूल किट संबंधी विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुक्त युगल किशोर उर्वशा की उपस्थिति रही। साथ ही हेल्थ ऑफिसर कमल नारायण जंघेल एवं जिला समन्वयक (PIU) विकास कुमार जांगड़े द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की टूल किट की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, सभी विभाग प्रमुख, उप अभियंता, स्वच्छता निरीक्षक, सफाई ठेकेदार, सफाई सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों, आवश्यक दस्तावेजीकरण, फील्ड वर्क, जनभागीदारी तथा निर्धारित मापदंडों के पालन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
आयुक्त महोदय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की पूर्व कमियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं उप अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।





