भोपाल (विश्व परिवार)। संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणिता मुनि श्री 108 प्रमाणसागर जी महाराण एवं परम पूज्य मुनि श्री 108 संधानसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस एवं पंचकल्याणक के पावन अवसर पर प्रकृति बचाओ वृक्ष लगाओं की भावना से वृक्षारोपणक किया। इसमें नगर निगम के मुख्यमंत्री सुबोध जैन और उनकी पुरी टीम ने बहुत ही उत्साह से पेड लागाये। आचार्य विद्यासागर प्रबंध विज्ञान संस्थान एवं नवोदित श्री विद्या प्रयाण गुरुकुलम् के पदाधिकारियों के साथ ही श्रावको ने वृक्ष लगाये। मुनिश्री संधान सागर जी ने कहा प्रकृति को बचाना है तो हर व्यक्ति को पेड़ लगाना है।