Home रायपुर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय...

‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

115
0

रायपुर(विश्व परिवार)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने वृक्षारोपण किया और अभियान की शुरूआत की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले एवं विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं एन.एस.एस. की छात्र-छात्राओं द्वारा 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित किया जा रहा है। देश भर में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण में सन्तुलन बनाये रखना, ग्लोबल वार्मिंग को कम करना, स्वच्छ वायु, मृदा व जल की गुणवत्ता में सुधार व जैव विविधता में वृद्धि के साथ अगली पीढ़ी के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। इस अभियान के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुसंधान केन्द्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here