Home रायपुर संपूर्ण जीवन प्रबंधन कोर्स में तुषी ने देश में पाया द्वितीय स्थान

संपूर्ण जीवन प्रबंधन कोर्स में तुषी ने देश में पाया द्वितीय स्थान

27
0

रायपुर(विश्व परिवार)। जैन मानद विश्वविद्यालय बैंगलुरु एवं विचक्षण जैन विद्यापीठ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण जीवन प्रबंधन (प्रारंभिक) में राजधानी की सुश्री तुषी डाकलिया ने प्रावीण्य सूची में भारत में दूसरा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। यह कोर्स परम पूज्य अध्यात्म योगी उपाध्याय प्रवर श्री महेंद्र सागर जी महाराज साहब एवं परम पूज्य युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर श्री मनीष सागर जी महाराज साहब की पावन प्रेरणा से शुरू किया गया है, जो छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स है। तुषि डाकलिया, मनोहर गौशाला के ट्रस्टी और जीवजंतु कल्याण बोर्ड मानद प्रतिनिधि अखिल जैन (पदम डाकलिया) की पुत्री हैं। उन्होंने प्रावीण्य सूची में मिले स्थान पर मिली राशि को मनोहर गौशाला में अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here