कवर्धा

“ज्ञान-विज्ञान का संगम” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 17–18 मार्च को

कवर्धा (विश्व परिवार)। शासकीय गजानंन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में “ज्ञान-विज्ञान का संगम: प्राचीन दृष्टि और आधुनिक नवाचार का मिलन” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 17 एवं 18 मार्च 2026 को किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए शोधार्थी, प्राध्यापक एवं विद्वान भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान एवं नवाचार के समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीमति के.एस.परिहार ने जानकारी देते हुए कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच संवाद स्थापित करना तथा शोध और नवाचार के नए आयामों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान भी दिए जाएंगे।महाविद्यालय आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षाविदों से इस संगोष्ठी में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts