छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बिना वीजा रह रही दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़ाव की जांच

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां बिना वैध वीजा के शहर में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में भी इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में वीआईपी रोड पर हुए हादसे और हंगामे के बाद एक रशियन युवती और भावेश आचार्य से पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी सामने आई।
इसके बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की। जांच में यह भी सामने आया कि शहर के तेलीबांधा और सरस्वती नगर इलाके के कुछ होटलों में लड़कियों से देह व्यापार कराए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts