छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर न्यायालय परिसर से दो कैदी फरार, पुलिस की लापरवाही आई सामने, सिविल लाइन में दर्ज कराई गए एफआईआर

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर सेन्ट्रल जेल से लाए गए दो बंदी आज जेल परिसर से फरार हो गए हैं। पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
रायपुर सेन्ट्रल जेल में हत्या सहित अन्य मामलों में बंद कैदी तुलाराम पाण्डेय एवं राजाराम पाण्डेय को आज रायपुर सेन्ट्रल जेल में लाया गया था जहां पर वे पेशी के दौरान चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पेशी के पश्चात ये बंदी बातों में उलझाकर फरार हो गए हैं। ज्ञात रहे कि पुलिस लाइन से गाड़ी रवाना होती है तथा सेन्ट्रल जेल रायपुर से इन्हें पेशी के लिए लाया जाता है। यहां से वे पुन: जेल में भेज दिया जाता है लेकिन पुलिस के सिपाहियों के साथ सांठगांठ करने के पश्चात वे चमका देकर वे फरार हो जाते हैं।
आज रायपुर सेन्ट्रल जेल से लाए गए दो कैदी फरार हो गए हैं जिससे पुलिस महकमें में हडक़ंप मच गई है। पुलिस ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है। पुलिस सूत्रों के दोषी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया जाता है, यहां पर आधी तनख्वाह मिलने के पश्चात वे पुन: बहाल हो जाते हैं। इस तहर कैदियों को फरार करने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts