कोरबा छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मारपीट करने वाले दो युवक पुलिस हिरासत में

कोरबा (विश्व परिवार)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में युवक ने प्रेमिका से मिलने के दौरान स्टाफ से मारपीट कर दी। युवक नर्स स्टाफ रूम नंबर 17 पहुंचा। समझाने पर भी नहीं माना और कर्मचारियों से विवाद किया। झगड़ा बढऩे पर उसने एक कर्मी के हाथ में दांत काट लिया और मारपीट की। स्टाफ ने उसे पकडक़र अस्पताल की पुलिस चैकी पहुंचाया, जहां उसने फिर हाथापाई की। अस्पताल चैकी पुलिस ने युवक और उसके साथी को हिरासत में लिया। दोनों की पहचान बालको चेक पोस्ट निवासी सूरज महंत और अक्षय कुमार के रूप में हुई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सिविल लाइन थाना लाया गया। वहां उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह-अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि दो असामाजिक तत्व अस्पताल पहुंचे और एक सफाईकर्मी महिला के साथ विवाद करने लगे। बचाव के दौरान एक स्टाफ के हाथ को दांत से काटा गया और मारपीट भी हुई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts