छत्तीसगढ़रायपुर

अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कांग्रेस नेता के कारों में लगाई आग

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के निवास के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों द्वारा आग के हवाले किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया, वहीं राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने पेट्रोल डालकर वाहनों में आग लगाई। घटना के बाद कांग्रेस नेता ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं को डीडीनगर थाना पहुंचने का आह्वान किया गया है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts