Home रायगढ़ चक्रधर समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू...

चक्रधर समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल, राजा चक्रधर को पुष्पांजलि अर्पित कर शुभकामनाएं दी

26
0

रायग़ढ़(विश्व परिवार)। 39वें चक्रधर समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। साहू और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने विघ्नहर्ता गणेश की पूजा-अर्चना एवं राजा चक्रधर को पुष्पांजलि अर्पित कर रायगढ़ वासियों को शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि कला के मूर्धन्य एवं सम्राट राजा चक्रधर सिंह के योगदान को चिरस्थाई बनाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। राजा चक्रधर को संगीत से बहुत प्रेम था उन्होंने संगीत को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here