Home रायपुर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी,झारखंड विधानसभा चुनाव की...

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी,झारखंड विधानसभा चुनाव की चार सीटों के प्रभारी बनाए गए

27
0

रायपुर(विश्व परिवार)। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। झारखंड की चार सीटों के प्रभारी बनाए गए हैं। लातेहार और चतरा जिलों का नियुक्त प्रभारी किया गया। दोनों ही जिलों के चार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
एनएसयूआई का प्रदर्शन
एनएसयूआई आज प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मंत्री और गृहमंत्री को गुलाब का फूल और GET WELL SOON का कार्ड भेजेंगे। पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कार्ड भेजेंगे। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और कार्यकर्ताओं में लाठी चार्ज का विरोध करेंगे। दोपहर 1.00 बजे कांग्रेस भवन गांधी मैदान से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा।
सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। 50 हजार प्रभारी सीधे वार रूम से टच में रहेंगे। बूथों से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र, जिला प्रभारी बांए गए। वार रूम में सदस्यता के रोज का डाटा अपडेट होगा। प्रभारियों को सदस्यता बनाने में दिक्कत हो तो वार रूम से मदद मिलेगी। वार रूम में बने कॉल सेंटर में डेढ़ दर्जन जानकार कॉल अटेंड करेंगे। प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
पीएम आवास के रहवासी निगम का करेंगे घेराव
रायपुर, दलदल सिवनी, कचना और लभांडी पीएम आवास के रहवासी निगम का घेराव करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासीय परिसर के रहवासी 4 सितंबर को निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे। 6 सूत्रीय मांग को लेकर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए मोर्चा खोलेंगे। पीने के पानी की समस्या, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर धरना देंगे। एसडीएम को धरना प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए ज्ञापन सौंपा था।
मनरेगा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी नई पॉलिसी
रायपुर में मनरेगा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी। राज्य सरकार इसके लिए नई पॉलिसी बनाएगी। राज्य मानव संसाधन नीति लागू करने की तैयारी में है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने 8 सदस्यीय समिति का गठन किया। पंचायत सचिव राजेश राणा की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ है। समिति 15 दिनों के अंदर अपना सुझाव देगी। मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया होने तक उनकी सामाजिक और सेवा सुरक्षा के लिहाज से पॉलिसी को लागू किया जाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता लेंगे। राजधानी के राजीव भवन में दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, गिरफ़्तारी, सुरक्षा व्यवस्था में चूक जैसे विषयों पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here