नई दिल्ली (विश्व परिवार)। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को लेकर सोमवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा और आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि भारतीय रुपया वैश्विक परिस्थितियों के बीच भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि रुपये की स्थिति को केवल डॉलर के मुकाबले नहीं, बल्कि अन्य वैश्विक मुद्राओं के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए।
वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और सरकार आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते सदन में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।





