- नयाखेड़ा में भगवान पद्मप्रभु स्वामी, विरधा में भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक एवं तालबेहट में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव की 7वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी- विशाल जैन पवा
- आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज का प्रथम स्मृति महोत्सव पखवाड़ा मनाया जायेगा।
ललितपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्र संत आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज का प्रथम स्मृति महा महोत्सव पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत 6 फरवरी से जैन मंदिरों में निरंतर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे हैं। श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने बताया कि 16 फरवरी को नयाखेड़ा 19 फरवरी को ग्राम पूरा विरधा एवं 27 फरवरी को तालबेहट में विमानोत्सव एवं रथयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें धर्म प्रभावना के साथ श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। नयाखेड़ा में जैन धर्म के 6वें तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक, विरधा में 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक पं. विनोद कुमार शास्त्री बबीना के निर्देशन में एवं तालबेहट में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव की 7वीं वर्षगांठ पं. संतोष शास्त्री अमृत ललितपुर के निर्देशन में मनायी जायेगी। वहीं नयाखेड़ा जैन मंदिर का भव्य शम्भोशरण सिद्ध क्षेत्र पावागिरि लाया जायेगा। जिसके लिये क्षेत्र समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद्र जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद्र जैन, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, उपमंत्री आकाश चौधरी, ऑडीटर पंकज भंडारी एवं अजय जैन, अनिल कुमार, अटल जैन, धर्मेंद्र कुमार, दानाशाह जैन, अमित कुमार, सौरभ जैन, अरविन्द कुमार, अमन जैन, वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन विरधा, महामंत्री प्रवीन जैन कड़ेसरा, कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन बुढ़पुरा, वीरेंद्र जैन बामौर सहित सकल दिगम्बर जैन समाज तैयारियों में जुटा है।