Home झांसी विनोद जैन ठेकेदार बने अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार (रजि.) के क्षेत्रीय...

विनोद जैन ठेकेदार बने अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार (रजि.) के क्षेत्रीय अध्यक्ष

25
0

• संगठन के प्रति निष्ठा और विस्तार के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
• जैन तीर्थ स्थल ऋषभदेव केसरिया जी में मिला सम्मान

झांसी(विश्व परिवार)। नगर की स्थानीय जैन समाज के समाजसेवी विनोद जैन ठेकेदार को अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार (रजि.) का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह पद उनके संगठन के प्रति निष्ठा और विस्तार को देखते हुए भारत गौरव, राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलकसागर जी महाराज के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ हैं। विनोद जैन ठेकेदार लगभग पिछले 20 वर्षों से पुलक जन चेतना मंच परिवार का संपूर्ण झांसी महानगर में विस्तार कर रहे हैं। पिछले दिनों जैन तीर्थस्थल ऋषभदेव केसरिया जी में आयोजित पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत ने नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here