छत्तीसगढ़रायपुर

केरल में सक्रिय विष्णुदेव साय: आज दो नामांकन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय केरलम दौरा आज कोची में जारी रहेगा। वे RDO चेंगन्नूर जाएंगे और सुबह 11 बजे BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:50 बजे आरनमुला में BJP प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे। दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से किया जाएगा, जिसके बाद सीएम होटल लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहाँ छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम होगा। कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts