छत्तीसगढ़रायपुर

विष्णुदेव साय आज सरगुजा-बिलासपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह दिल्ली दौरे से वापस राजधानी रायपुर लौट आए हैं। मुख्यमंत्री आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सरगुजा और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा में मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। अंबिकापुर में मुख्यमंत्री पं. रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उसके बाद रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भी जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts