- दामाखेड़ा के विकास के लिए दुगुनी राशि स्वीकृत की गई
रायपुर (विश्व परिवार)। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कबीर पंथी धर्म स्थल दामाखेड़ा में कबीर सरोवर तथा मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। दामाखेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा इसी तरह आबंटित राशि दुगुनी कर दी गई है।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा हम सनातनी हैं, हमने राज्य में मंदिरों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम मंदिरों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच नोकझोक हुई। सदन के अंदर सत्ता पक्ष के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। कांग्रेस के विधायक इन्द्र साव ने कहा कि आप लोग मंदिरों के विकास की बात करते हो लेकिन कोई काम नहीं करते। अब इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की।
विधायक सुनील सोनी ने पर्यावरण का मुद्दा उठाया
सुनील सेनी ने कहा कि छाती का वृक्ष लगाने पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इसे तत्काल हटाया जाए। कांग्रेस के विधायक व्यास कश्यप ने मनरेगा तथा स्वास्थ्य विभाग में वेतन नहीं मिलने का मामला उठाया। सतनामी समाज की प्रख्याता सांसद मिनी माता की जयंती पर आदिम जाती मंत्री ने याद किया और उनके योगदान पर उन्हें याद करते कहा कि उन्होंने सामाजिक विकास में अनेक कार्य किया।





