Home कोलकाता हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते: पीड़िता की मां

हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते: पीड़िता की मां

27
0

पीड़िता के मां-बाप ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल।
पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता(विश्व परिवार)। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार पीड़िता महिला चिकित्सक की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को जो कहा,”उससे हमें बहुत दुख हुआ कि परिवार न्याय नहीं चाहता। पूरा देश हमारी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है और हम न्याय नहीं चाहेंगे?”
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।
सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ: पीड़िता की मां
उन्होंने पीड़िता बेटी को न्याय के लिए आंदोलन करने वालों से इसे जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम के बयान से हमें बहुत दुख हुआ है। वो (ममता) जो चाहे वो बोले हम अपना दुख किसी को नहीं समझा सकते। पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है।
हम पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं: पीड़िता के मां-बाप
पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि हम न्याय की उम्मीद करते हैं, जो लोग हमारे लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे। अगर हम उनकी कोई मदद कर सकते हैं तो हम जरूर करेंगे। हम पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं थे इसलिए हम हाई कोर्ट के पास गए थे और कोर्ट ने यह मामला सीबीआइ को दिया।
हमें शुरू से ही विभाग (आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) पर शक था। शुरू से ही अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने हमें बहुत देरी से सूचना दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here