छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला है। बस्तर और बिलासपुर जिले में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। वहीं तेज आंधी के चलते बिलासपुर के कई इलाकों में बिजली बंद हो गई है। रायपुर में भी बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बस्तर जिले में तेज हवाओं के साथ जगदलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में तकरीबन एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही आज बस्तर जिले के साथ ही बीजापुर, कोंडागांव नारायणपुर और कांकेर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी।
कई जगह पेड़ गिरने से राहगीर परेशान
मौसम में आए बदलाव और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर जगदलपुर चित्रकोट मार्ग पर देखा गया। तेज हवाओं के चलते मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts