Home नई दिल्ली देवेंद्र फडणवीस बनेंगे BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष? PM मोदी से किये...

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष? PM मोदी से किये मुलाकात

37
0

नई दिल्ली(विश्व परिवार)। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद बाहर आई फोटो ने देश की राजधानी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सियासत तक को एक्टिव कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात की कई फोटोज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। राजनीति गलियारे में इस मुलाकात के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें फडणवीस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बनना भी है।
बता दें कि बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। वो पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैंय़ उनके अलावा भूपेन्द्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी सामने आ रहा है।
वहीं हाल में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस सरकार से हटकर संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी। उस समय केंद्रीय नेतृत्व ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया था। हालांकि बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
हाल में ही की थी PM मोदी से मुलाकात
हाल में ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात की कई फोटोज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद महाराष्ट्र के साथ हमेशा ही रहा है और आगे भी रहेगा. उनसे मिलकर हर बार एक नई ऊर्जा मिलती है, उनका मार्गदर्शन मिलता है। इस मुलाकात के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आलाकमान उन पर भरोसा जता सकता है।
देवेंद्र फडणवीस रेस में सबसे आगे
पीएम मोदी के साथ देवेंद्र फडणवीस के रिश्ते अच्छे हैं. उनके अलावा वो गृह मंत्री अमित शाह के भी करीबी हैं। देवेंद्र फडणवीस की RSS में भी अच्छी पकड़ है। वो मोहन भागवत के भी करीबी हैं और खुद नागपुर से भी हैं। इस वजह से वो पार्टी और संघ के बीच कड़ी का भी काम कर सकते हैं। इसी वजह से उन्हें परफेक्ट कैंडिडेट माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here