Home Blog पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव के साथ अगले पंच कल्याणक की भूमिका वन‌...

पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव के साथ अगले पंच कल्याणक की भूमिका वन‌ गई- मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज

46
0
  • चेतनोदय तीर्थ कटनी में बारह वर्षो में तीर्थ वन‌कर चल गये गजरथ–विजय धुर्रा गजरथमहोत्सव में पहुंची थूवोनजी कमेटी किए श्री फल भेंट

कटनी। संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज क्षुल्लक श्री गम्भीर सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री वरिष्ठ सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठा चार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भ इया शुयश अशोक नगर के कुशल निर्देशन में अखिल भारतीय वर्षिये दिगम्बर जैन चेतनोदय तीर्थ कटनी के पंच कल्याणक महोत्सव का गजरथ महोत्सव की भव्य फेरीं के साथ पुरा हो गया।
पाषाण से भगवान वनने की सम्पूर्ण विधि को पंच कल्याणक महोत्सव के रूप में देखा–मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज
इस अवसर पर मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ने कहा कि कटनी समाज ने पूरे उत्साह के साथ पंच कल्याणक महा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ को मनाया आपकी भावनाओं का परिणाम है कि अगले पंच कल्याणक की भूमिका अभी से वनने लगी जिस तरह का उत्साह चौबीस जिनालय के लिए दिखाया है और तीन दिनों के अंदर चौबीस के नाम आगये ये सब आप लोगों की भावना वन रही है ये ही भावनाए इस भूमि को महातीर्थ बनायेगी उन्होंने कहा कि धर्म पुरुषार्थ करने का सौभाग्य चौरासी लाख योनियों में सिर्फ मनुष्य पर्याय में ही मिलता है देव गति वाले मन्दिर नहीं वना सकते तिर्यच गति वाले को ये अधिकार नहीं है सिर्फ मनुष्य ही है जो ये सौभाग्य अर्जित कर सकते हैं कटनी वाले बहुत उत्साहित होकर पंच कल्याणक महोत्सव किया उत्तम चंद अनुराग विजय विश्व सभी विशेष आशीर्वाद के प्रात्र है संजय वावू और पूरी पंचायत कमेटी के साथ सेंकड़ों युवाओं की मेहनत रंग लाई वास्तविक रूप से जव कोई ऐतिहासिक कार्य होता है तो सभी को पुण्य कमाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। समारोह का संचालन करते हुए प्रमोद जैन कक्का ने कहा कि परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज की कृपा से और आप सभी के सहयोग से ये काम पूरा हो रहा है और हम सब पर परम पूज्य की कृपा इसी तरह वरषती रही तो यहां भव्य चौबीस के हम सभी दर्शन करेंगे।
थूवोनजी कमेटी ने मुनिश्री को किये श्री फल भेंट
मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि चेतनोदय तीर्थ पंच कल्याणक महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का समापन गजरथमहोत्सव की फेरी के साथ हो रहा है और दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी इस भावना के साथ श्री फल भेंट कर रही है कि अव ये चरण गोला कोट थूवोनजी की ओर बढ़े इस हेतु कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल और पूरी कमेटी निवेदन लेकर आई है जिस तरह से गुरु देव आपने चेतनोदय तीर्थ के लिए आशीर्वाद दिया और भव्य चौबीस की घोषणा के साथ ही तीन दिन में चौबीस तीर्थंकर भगवान के अलग-अलग जिनालयों के लिए पुन्यर्जको ने अगले पंच कल्याणक महा महोत्सव की तैयारियों के लिए अभी से मन वना लिया ऐसे दातारो के मंगल भावी की ये सभा तालियों से अनुमोदन कर रही है मात्र बारह वर्षों में चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र कटनी को कमेटी के अथक प्रयास ने भारत वार्षिक दिगम्बर जैन समाज को एक नया तीर्थ दे दिया इसके भव्यता देखते ही बनती है दुनिया भर के भक्तों से कहना चाहता हूं कि जव भी इस अंचल में पधारे तो चेतनोदय तीर्थ की वंदना का सौभाग्य जरूर प्राप्त करना इस दौरान विवेक अमरोद अमित जैन कलेशिया राजेश इंडियन राजकुमार बड़कुल संजीव अभिलाष मुकेश मोदी कीर्ति बामोर सहित अन्य भक्तों ने श्री फल भेंट किए।
निर्वाण कल्याणक पर अग्नि कुमार देवों ने किया संस्कार
इसके पहले आज भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया इस दौरान प्रातः काल की वेला में प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भ इया के निर्देशन में सभी क्रियाएं सम्पन्न हुई इस दौरान भगवान को निर्वाण की प्राप्ति पर अग्नि कुमार देवों ने संस्कार किया और अंतिम रज को क्षीरसागर में विखेर दिया इसके बाद निर्वाण कल्याणक की अन्तरंग क्रियाएं सम्पन्न हुई परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य हुए इस दौरान सभी को परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ने धर्म सभा में आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूज्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here