छत्तीसगढ़जशपुर

ब्राउनशुगर बेचते महिला पकड़ाई

जशपुर (विश्व परिवार)। जशपुर पुलिस ने झारखण्ड और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे लोदाम पुलिस चौकी के साईं टाँगर टोली से एक महिला को प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोदाम पुलिस को मुखबिर से आफरीन खातून नामक महिला के द्वारा ब्राउन शुगर बेचे जाने की सूचना मिली थी मुखबिर की सूचना पर शनिवार को महिला पुलिस बल के साथ महिला के घर मे छापा मारा गया और तलाशी ली गई तो महिला के घर से 0.744 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts