रायपुर

ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं को किया जा रहा है परेशान, महतारी वंदन की राशि से वंचित करने का प्रयास – इकराम

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के हितों से जुड़ी योजनाओं को लेकर एक गंभीर एवं चिंताजनक स्थिति सामने आ रही है। ई-केवाईसी (E-KYC) के नाम पर बड़ी संख्या में महिलाओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस जटिल एवं तकनीकी प्रक्रिया के चलते अनेक पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित होने की स्थिति में पहुंच रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी खामियों, दस्तावेज़ों की जटिलता एवं बार-बार सत्यापन की बाध्यता के कारण पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं या उनकी राशि रोक दी जा रही है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह पूरी प्रक्रिया एक सुनियोजित तरीके से लागू की जा रही है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना से बाहर किया जा सकता है। यदि यही स्थिति बनी रहती है, तो यह महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के साथ गंभीर अन्याय होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts