Home राजस्थान जीवन में शब्दो का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान होता है सदैव सकारात्मक...

जीवन में शब्दो का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान होता है सदैव सकारात्मक शब्दो का प्रयोग कीजिए

28
0

कोटा(विश्व परिवार)। जीवन में सोच और शब्द दोनो का बड़ा प्रभाव पड़ता है।दोनो का महत्व पूर्ण स्थान होता है । जैसी सोच होगी वैसे शब्द होगे। जीवन को सुखी और दुखी बनाने में इनका महत्व पूर्ण स्थान होता है। कहा भी गया है जैसी मति वैसी गति।
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि हमें लोगों को हतोत्साहित नहीं बल्कि प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि “शब्द” हमारी ज़िन्दगी में बहुत मायने रखते हैं। “शब्द” बहुत ही ताकतवर होते हैं क्योंकि शब्द कभी कभी हमारे विचार बन जाते हैं और विचार हमारी ज़िन्दगी की हकीकत बन कर सामने आते हैं। इसलिए हमें शब्दों की ताकत को पहचानना चाहिए और जहां तक सम्भव हो, हमें सकारात्मक शब्दों का ही प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी ज़िन्दगी बदल सकती है।जीवन जीवंत हो जायेगा। नव चेतना का संचार होने लगेगा।
हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपने शब्दों से किसी को प्रोत्साहित ही करें, हतोत्साहित नहीं। निस्संदेह इसका अर्थ यह नहीं है कि हम किसी को उसकी कमियों से भी अवगत न कराएं। परंतु एकांत में कराए। सदेव गुणों पर दृष्टि रखे । हमें ऐसे लोगों से सदा बचना चाहिए, जो नकारात्मक सोचते हैं और नकारात्मक बोलते भी हैं। हमें उन्हीं का साथ करना चाहिए जिनका दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक होता है। जीवन का प्रत्येक क्षण महत्व पूर्ण होता है। हर क्षण का सदुपयोग सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। जीवन में बांस नहीं घास बने। शास्त्रों पुराणों में मानव पर्याय को दुर्लभ चिंता मणी रत्न की तरह बताया गया है। एक एक क्षण अनमोल है। नजरे अपनी बदले नजारे बदल जाएंगे सबको अपना मानो सब आपके हो जायेगे। जीवन में एक सांस लेने के लिए दूसरी सांस छोडनी पड़ती है। संसार प्रतिक्रिया मात्र है जो दोगे वही मिलेगा। जैसी करनी वैसी भरनी की कहावत चरितार्थ है। जीवन में किसी से डरो या नही कोई बात नहीं परंतु अपने कर्मो से अवश्य डरना चाहिए। हर कोई माफ सकता है परंतु कर्म कभी माफ नही करता। जीवन में सदैव सकारात्मक रहे गतिशील रहे।
पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार कोटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here