दिल्लीदेशनई दिल्ली

एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

दिल्ली (विश्व परिवार)। दिल्ली में हो रहे एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का विरोध किया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने साथ कुछ पोस्टर भी लाए थे, उन पर लिखा था- PM IS COMPROMISED।
इस समय एआई समिट भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। टेक जगत के बड़े दिग्गज, कई देश के प्रधानमंत्री और दूसरे बुद्धिजीवी इस समिट का हिस्सा बने हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संबोधन के साथ इस समिट का औपचारिक आगाज किया था। अब शुक्रवार को उसी समिट में यह बवाल देखने को मिला है। यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने सिर्फ भारत मंडपम में एंट्री ली बल्कि विरोध प्रदर्शन भी किया, लगातार नारेबाजी की गई।
मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी ने इस कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को देश विरोधी करार दिया है, इसे भारत की छवि को खराब करने वाला बताया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मेलन में एआई के फ्यूचर, अवसर और वैश्विक चुनौतियों पर फोकस करता है।
समिट में दुनियाभर के पॉलिसीमेकर्स, इंडस्ट्री लीडर्स ले रहे हैं हिस्सा
इस समिट में दुनियाभर के पॉलिसीमेकर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, रिसर्चर और टेक इंजीनियर्स हिस्सा ले रहे हैं। जानकार मानते हैं कि इस समिट का भारत के लिए भी फायदा है, एआई की दुनिया में उसकी उपस्थिति और मजबूत होगी। एआई आज प्रमुख और तेजी से व्यापक होती जा रही तकनीक है। वर्ष 2029 तक ‘डेटा स्टोरेज, कंप्यूटेशनल क्षमता और ऊर्जा आवश्यकताओं समेत इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे में लगभग तीन ट्रिलियन डालर का निवेश होने का अनुमान है।
BJP की सामने आई प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले में बीजेपी नेता अमित मालवीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, कॉंग्रेस ने ऐसा कर देश का अपमान किया है। मालवीय ने कहा कि, भारत के इतिहास में ऐसा पहले काभी नही हुआ था। मालवीय ने इस प्रदर्शन को देश विरोधी बताया है। फिलहाल मामले में पुलिस FIR दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts