भिलाई

जोन 03 आयुक्त ने किया वार्डो का भ्रमण, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-3 अंतर्गत नवनिर्मित सीमेंटीकरण रोड, सिवरेज लाईन, अवैध चर्च निर्माण सहित स्कूल का निरीक्षण किया गया। उपस्थित अभियंताओं को अप्रारंभ कार्य शीध्र चालू कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता अपने टीम के साथ वार्ड क्रं. 30 प्रगति नगर नवनिर्मित सीमेंटीकरण रोड का निरीक्षण किये। बरसात के दिनों में बरसात का पानी रोड एवं घरों के सामने न रूके इसका विशेष ध्यान देने कहा गया है। अन्य जगहो पर चल रहे रोड निर्माण कार्य को विधिवत कराने निर्देशित किए । समीपस्थ मोहल्ले में बीएसपी का सिवरेज लाईन गया है, जो जाम पड़ा है, स्थानीय नागरिको ने समस्या से अवगत कराया। जोन आयुक्त ने अभियंताओं को समस्या का निराकरण कराने कहा है। केम्प-01 में क्रिशचन समाज द्वारा अवैध रूप से चर्च निर्माण किया गया है, जिसका स्थल अवलोकन किया गया। निर्माण पर रोक लगाया गया है और विधि सम्मत कार्य करने करने कहा गया है।
मदर टेरेसा नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया गया है। आगामी कुछ दिनों में जनगणना का कार्य प्रारंभ होने वाला है, जिसका प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था जैसे- बैठक, साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुड़ामणी यादव सहित पार्षद प्रतिनिधि एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts